The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 में वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी को हैरान कर दिया। डॉटिन ने एक हाथ से बेहद मुश्किल कैच पकड़कर सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) की पारी का अंत किया।
द हंड्रेड विमेंस 2026 का 16वां मुकाबला शनिवार (1 अगस्त) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर लंदन स्पिरिट और सदर्न ब्रेव के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की अनुभवी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने अपनी शानदार फील्डिंग से ऐसा नजारा पेश किया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
डिएंड्रा डॉटिन के लिए यह मुकाबला बल्ले से ज्यादा खास नहीं रहा। वह सिर्फ 10 गेंदों में 5 रन बनाकर सोफी मोलिनक्स का शिकार बनी थीं। लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने उसी मोलिनक्स का शानदार कैच पकड़कर हिसाब बराबर कर दिया।
यह शानदार कैच सदर्न ब्रेव की पारी की 91वीं गेंद पर देखने को मिला। सोफी मोलिनक्स ने फुल लेंथ पर फेंकी गई इस गेंद को हल्के हाथों से लेग साइड की दिशा में खेल दिया और गेंद हवा में उछल गई। शॉर्ट मिडविकेट पर तैनात डिएंड्रा डॉटिन तेजी से अपनी दाईं ओर लपकीं और हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से ऐसा शानदार कैच पकड़ लिया कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक दोनों हैरान रह गए।
VIDEO:
डॉटिन के इस बेहतरीन कैच के साथ सोफी मोलिनक्स की 24 गेंदों में 23 रन की उपयोगी पारी समाप्त हो गई। हालांकि तब तक सदर्न ब्रेव जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी और टीम को जीत के लिए सिर्फ 9 गेंदों में 1 रन की जरूरत थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। टीम के लिए नादिन डी क्लर्क ने 28 गेंदों में 38 रन और मारिज़ैन कैप ने 27 गेंदों में 34 रन की अहम पारियां खेलीं। जवाब में सदर्न ब्रेव ने 7 गेंद शेष रहते 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मैया बाउचर ने 38 गेंदों में 46 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान सोफी मोलिनक्स ने 23 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।