The Hundred Women's 2026, BP-W vs SRL-W: द हंड्रेड विमेंस 2026 में सनराइजर्स लीड्स ने बर्मिंघम फीनिक्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) की घातक गेंदबाजी ने फीनिक्स को सिर्फ 107 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई, फिर फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) ने बल्लेबाजी में विस्फोटक पारी खेलकर लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। 

Advertisement

द हंड्रेड विमेंस 2026 का 24वां मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में बर्मिंघम फीनिक्स और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स की टीम निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 107 रन ही बना सकी।

टीम के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी एमा लैंब ने 34 गेंदों में 47 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं कप्तान एलिस पेरी ने भी कुछ देर खड़े रहकर 22 गेंदों में 31 रन बनाए। लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। यही वजह रही कि टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

सनराइजर्स लीड्स की ओर से गेंदबाजी में भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 15 गेंदों में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा केट क्रॉस ने 2 विकेट लिए, जबकि एन्नाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन और कैसिडी मैकार्थी को 1-1 सफलता मिली।

108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स लीड्स के लिए ऑस्ट्रेलिया की युवा सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने शुरुआत से हीबर्मिंघम फीनिक्स के गेंदबाजों पर हमला बोला और सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 71 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी में 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

लिचफील्ड को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी लॉरेन विनफील्ड-हिल का भी अच्छा साथ मिला। उन्होंने 27 गेंदों में 26 रन की संयमित पारी खेली। लिचफील्ड की इस जबरदस्त पारी की बदौलत सनराइजर्स लीड्स ने सिर्फ 69 गेंदों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 31 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से गेंदबाजी में फातिमा सना ही एकमात्र विकेट लेने में सफल रहीं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस हार के साथ बर्मिंघम फीनिक्स को अपने छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट में टॉप स्थान तथा एलिमिनेटर की दौड़ से बाहर हो गई है। वहीं सनराइजर्स लीड्स ने अपने छह मैचों में तीसरी जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है और खुद को इस रेस में बनाए रखा है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार