12 जनवरी मुंबई (CRICKETNMORE) भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी अब विराट कोहली निभाएगें। धोनी ने 6 जनवरी को ही कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है।क्रिकेट फैन्स धोनी के फैसले से हैरान रह गए लेकिन धोनी ने अपने भविष्य के बारे में सोचकर ऐसा फैसला ले लिया है। VIDEO: बतौर खिलाड़ी धोनी ने टीम इंडिया के साथ जुड़कर पहली बार किया ऐसा

Advertisement

15 जनवरी को जब इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में पहला वनडे खेला जाएगा तो कोहली कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेगें तो वहीं धोनी बतौर खिलाड़ी टीम के लिए अपना योगदान देगें।

Advertisement

आपको जानकर हैरानी होगी कि वनडे क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी धोनी का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 183 नॉट आउट है तो वहीं कप्तान के तौर पर धोनी का सर्वोच्च स्कोर 139 नॉट आउट है।

साथ ही कोहली पहले भी भारत के लिए 17 वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके हैं । जब धोनी किसी कारण वश टीम के साथ नहीं थे तो कोहली ने 17 दफा भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी।

Advertisement

आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी कोहली का सर्वोच्च स्कोर भी 183 रन है तो वहीं कप्तान के तौर पर भी वनडे में कोहली का सर्वोच्च स्कोर नॉट आउट 139 रन है।

यानि कोहली और धोनी का कप्तान के तौर पर यह लाजबाव संयोग क्रिकेट फैन्स को खुशी से झुमने पर मजबूर कर रहा है। नए कप्तान कोहली ने टीम में वापसी कर रहें युवराज सिंह को दिया ये खास "WELCOME"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार