टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) का फाइनल मुकाबला अगर ड्रॉ पर समाप्त होता है तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को विजेता चुनने के लिए कोई फॉर्मूला बनाना चाहिए। 

Advertisement

दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबले का पहला और चौथा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ा था और बिना एक भी गेंद डाले मुकाबला खत्म करना पड़ा। भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अबतक दो विकेट पर 101 रन बनाए हैं।

Advertisement

आईसीसी पहले ही इस बात की घोषणा कर चुका है कि मुकाबला ड्रॉ या रद्द रहने पर ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच शेयर की जाएगी।

गावस्कर ने एक न्यूज चैनल से कहा, "डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहन पर विजेता चुनने के लिए फॉर्मूला बनाया जाना चाहिए। आईसीसी क्रिकेट समिति को इस बारे में विचार कर निर्णय लेना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा है कि फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म होगा और ट्रॉफी शेयर की जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब फाइनल में ट्रॉफी को शेयर किया जाएगा। दो दिन में तीन पारियों का होना मुश्किल है। हां, अगर दोनों टीमें बल्लेबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन करती है तो तीन पारियां हो सकती हैं।"

गावस्कर ने कहा, "फुटबॉल में विजेता चुनने के लिए पेनल्टी शूटआउट या अन्य तरीके हैं। टेनिस में पांच सेट या टाई ब्रेकर होता है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार