न्यूजीलैंड की टीम तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है। दोनों के बीच पहला मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। यह 18 साल बाद है जब न्यूजीलैंड की टीम द्विपक्षीय सीरीज खेलने पाकिस्तान दौरे पर आई है। 

Advertisement

इस दौरे पर बतौर बल्लेबाजी कोच न्यूजीलैंड की टीम के साथ आए हैं श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज थिलन समरवीरा (Thilan Samaraweera), जो 12 साल बाद पाकिस्तान की धरती पर आए हैं। 

Advertisement

मार्च 2009 में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के बाहर श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें समरवीरा बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस हमले में एक गोली समरवीरा की बाईं जांघ पर 12 इंच गहरी जा धंस गई थी। जिसके चलते वह तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे।  

इस हमले में तत्कालीन कप्तना महेला जयवर्धने समेत श्रीलंका के 6 क्रिकेटर घायल हुए थे। एक गोली जयवर्धने के टखने को छूकर गई थी। इसके बाद पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट का आयोजन कई सालों तक नहीं हो सका।  

हालांकि समरवीरा ने हार नहीं मानी और तीन महीने बाद मैदान पर वापसी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ अपना 50वां टेस्ट मैच खेला। 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

बता दें कि वनडे सीरीज 17,19, 21 सितंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। इसके बाद 25, 26, 29 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे।    

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार