मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोहली भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान हैं। इरफान ने ट्विटर पर लिखा, "कोहली की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में 372 रनों के बड़े अंतर से ब्लैक कैप्स को हराने के बाद सीरीज पर कब्जा कर लिया।"

Advertisement

इरफान ने आगे कहा, "जैसा कि मैंने पहले कहा है और फिर से कह रहा हूं कोहली भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान हैं। वह 59.09 प्रतिशत की जीत के साथ शीर्ष पर हैं।"

Advertisement

मुंबई में जीत के साथ ही भारत ने घर पर लगातार 14वीं सीरीज में जीत दर्ज की। वहीं, कोहली के नेतृत्व में यह लगातार 11वीं जीत हासिल की।

घरेलू सीरीज जीत के साथ, भारत ने 12 अंक हासिल किए और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक तालिका में नंबर एक पर पहुंच गया। अब उसके 124 अंक हो गए हैं। वहीं, 121 रेटिंग के साथ न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है।

आठ दिसंबर से एशेज सीरीज की शुरुआत करने के लिए तैयार ऑस्ट्रेलिया 108 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ एक अंक पीछे चौथे पायदान पर है।

उनके बाद पाकिस्तान (92), दक्षिण अफ्रीका (88), श्रीलंका (83), वेस्टइंडीज (75), बांग्लादेश (49), और जिम्बाब्वे (31) का नंबर आता है।

Advertisement

भारत अब 26 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार