पाकिस्तान की टी20 टीम से बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान का बाहर होना जहां फैंस को चौंकाने वाला लगा, वहीं पत्रकारों के सवाल पर PCB सलाहकार आमिर मीर ने बेहद सख्त और साफ जवाब दिया। उन्होंने दोनों को वनडे खिलाड़ी बताते हुए T20 टीम से बाहर रखने का ठोस कारण बताया।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम से बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे बड़े नाम गायब हैं, जिससे फैंस और मीडिया दोनों हैरान हैं।

Advertisement

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकार ने इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल पूछा, तो PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी के सलाहकार आमिर मीर ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा, "ये टी20 स्क्वाड है। जिन लोगों का आप ज़िक्र कर रहे हैं, वो आमतौर पर वनडे टीम में होते हैं। जब वनडे टीम का ऐलान होगा तब देख लीजिएगा कौन हैं और कौन नहीं।"

VIDEO:

आमिर मीर का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई लोग इसे बाबर और रिज़वान के टी20 करियर को लेकर साफ संकेत मान रहे हैं। आपको बता दें दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल दिसंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। भले ही बाबर और रिज़वान ने पिछले कुछ सालों में शानदार साझेदारियां की हों, लेकिन टी20 के पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान टीम अब नए चेहरों को आजमाने के मूड में दिख रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के खिलाफ तीनों टी20 मुकाबले 20, 22 और 24 जुलाई को मीरपुर में खेले जाएंगे। इस टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है, जो इससे पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ में भी कप्तानी कर चुके हैं। हारिस रऊफ और शादाब खान चोट के चलते इस सीरीज़ से बाहर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार