3 जून। साउथ अफ्रीका पर बांग्लादेश की शानदार जीत के हीरो रहे हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन का कहना है कि इस बार उनकी टीम को काफी कुछ साबित करना है और इसके लिए वह अपना पूरा दम-खम लगा देगी।

Advertisement

रविवार को हुए मैच में 75 रन बनाने के अलावा एक विकेट लेने वाले शाकिब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद शाकिब ने कहा, "हमने इस से पहले भी उलट फेर किए हैं। ये हमारी खास जीत है। ये मेरा चौथा विश्व कप है और इस साल हमें एक टीम के तौर पर काफी कुछ साबित करना है।"

शाकिब ने आगे कहा, "हमारी शुरुआत शानदार रही। हम इसी उम्मीद और तैयारी के साथ यहां आए थे। ड्रेसिंग रूम में उत्साह है और हम इसे जारी रखना चाहते हैं।"

दुनिया के नम्बर वन हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि वो दो साल तक काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं और उनको इसका फायदा मिला।

दक्षिण अफ्रीका पर मिली इक्कीस रन की जीत के बाद अब बांग्लादेश को अगले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ना है और शाकिब के मुताबिक उनकी टीम के लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि किवी टीम ने आईसीसी विश्व कप में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार