एडिलेड, 26 जनवरी । एडिलेड ओवल पार्क में मंगलवार को हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत में करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले विराट कोहली का मानना है कि जीत के साथ विश्व कप की तैयारी की शुरुआत अच्छा है। मैन ऑफ द मैच कोहली ने मैच में 90 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली और सुरेश रैना (41) के साथ तीसरे विकेट के लिए 9.24 के औसत से 134 रन जोड़े।

Advertisement

कोहली और रैना की नायाब पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में 151 रनों पर ढेर हो गई। मैच के बाद कोहली ने कहा, "यहां खेलने सच में मजेदार रहा। मैं जहां कहीं भी खेलूं इसी पिच को ले जाना चाहूंगा। मुझे खुशी है कि विश्व कप की तैयारी की शुरुआत हमने जीत के साथ की है। हम इसी खेल को आगे ले जाएंगे।"

Advertisement

भारत के लिए इस मैच में पदार्पण करने वाले युवा गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने संयुक्त रूप से पांच विकेट हासिल किए। कोहली ने आगे कहा, "यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। गेंद बहुत ही अच्छी तरह बल्ले पर आ रही थी और मैं अपने स्वाभाविक शॉट खेल सका। मैच देखने जुटी दर्शकों की भीड़ भी अच्छी थी। यहां दर्शकों ने दौरा शुरू होने के साथ ही हमारा बखूबी समर्थन किया है।"

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार