आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कहा है कि टीम के लिए यह जीत बहुत जरूरी थी।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने मैन ऑफ द मैच अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन (45) की एक और बेहतरीन पारी के दम पर मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया।

Advertisement

अश्विन ने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए यह जीत जरूरी थी। पिछले साल हम उनके करीब भी नहीं आ पाए थे। तो जीत कर अच्छा लगा। ऐसा नहीं है कि मैं बस कैरम बॉल डाल रहा हूं, मैं रिवर्स कैरम बॉल डाल रहा हूं। पावरप्ले में विकेट लेने के लिए मैने विविधता लाई है, अगर विकेट ना मिले तो 7-8 रनों का ओवर डालने की सोच होती है।"

दिल्ली की 2010 के बाद से चेन्नई में यह पहली जीत है। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने पिछले सीजन के फाइनल में मुंबई से मिली हार का बदला भी कर लिया है।

उन्होंने कहा, "मैंने बाहर स्विंग करने वाली गेंद और गुगली पर भी काम किया है, आगे आगे वह भी देखने मिलेगा। मुझे लगता है कि मैं हमारी बॉलिंग की कमान संभाल रहा हूं और वह जरूरी है। इतनी ओस मैंने चेपॉक पर आज तक देखी नहीं हैं। शिखर ने बढ़िया बल्लेबाजी की। मुंबई की अच्छी विकेटों के बाद यहां धीमी पिच पर रन बनाना उनकी क्लास को दर्शाता है।"

बता दें कि अश्विन ने इस सीजन चार मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है। 

Advertisement

दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और अब उसके छह अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है और टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार