ऑलराउंडर थिसारा परेरा पेशेवर क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, परेरा ने यह उपलब्धि रविवार को यहां पनागोडा में सैन्य मैदान में जारी मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर लिस्ट ए टूर्नामेंट में हासिल की।

Advertisement

उन्होंने 13 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली और साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर डाला। क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) ने भी अपने ट्विटर पर परेरा का एक ओवर में छह छक्के लगाने का वीडियो पोस्ट किया है।

Advertisement

श्रीलंकाई आर्मी की कप्तानी कर रहे परेरा टूर्नामेंट में ब्लूमफील्ड क्रिकेट एवं एथलेटिक क्लब के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने अपनी पारी में कुल आठ छक्के लगाए, जो किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज का लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है।

उनसे पहले पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर कौशल्या वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। परेरा इस तरह पेशेवर क्रिकेट में यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले नौवें क्रिकेटर बन गए।

परेरा यह कारनामा करने वाले अब नौवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस व्हाइटली, हजरतुल्लाह जजई, लियो कार्टर और किरेण पोलार्ड क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं।

परेरा ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 166 वनडे और 64 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार