आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बैटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ मुकाबले में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नंबर-5 पर बैटिंग करने मैदान पर आए थे वो 23 बॉल पर 25 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हुए। तिलक को ऐसे आउट होता देख फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, हालांकि आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

Advertisement

जी हां, आईपीएल के इतिहास में तिलक वर्मा के अलावा और भी कई खिलाड़ी हैं जो कि रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। इस लिस्ट में तिलक को मिलाकर कुल चार खिलाड़ी शामिल हैं जिसमें रविचंद्रन अश्विन, अथर्व तायडे और साईं सुदर्शन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

आईपीएल में सबसे पहला रिटायर्ड आउट साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला था। ये टूर्नामेंट का 20वां मैच था जिसमें रविचंद्रन अश्विन RR के लिए नंबर-6 पर 23 बॉल पर 29 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हो गए थे।

इसके बाद ये नजारा साल 2023 के आईपीएल में दो बार देखने को मिला। इस सीजन के 64वें मैच में धर्मशाला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत हुई थी जहां PBKS के लिए नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए अथर्व तायडे 42 बॉल पर 55 रनों की पारी खेलने के बाद रिटायर्ड आउट हुए थे। इसके बाद 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात टाइटंस के स्टार बैटर साईं सुदर्शन जो कि नंबर-3 पर बैटिंग करने आए थे वो भी 31 बॉल पर 43 रनों की पारी खेलने के बाद रिटायर्ड आउट हुए थे।

आईपीएल में रिटायर आउट हुए खिलाड़ी

रविचंद्रन अश्विन बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े, 2022

अथर्व तायडे बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला, 2023

साई सुदर्शंन बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2023

तिलक वर्मा बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025*

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार