Tilak Varma Century: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) का दूसरा सेमीफाइनल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है जहां साउथ जोन (South Zone) के कैप्टन तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी टीम की पहली पारी में एक युद्धा की तरह बल्लेबाज़ी की और 250 गेंदों का सामना करके नॉर्थ जोन (North Zone) के खिलाफ नाबाद 116 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने साउथ जोन के लिए संकटमोचन बनकर ये शतक लगाया जिसके लिए हर कोई क्रिकेट फैन तिलक वर्मा की तारीफ कर रहा है।

Advertisement

आखिरी गेंद तक लड़ते रहे तिलक वर्मा: Duleep Trophy 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में तिलक वर्मा साउथ जोन के लिए नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे और उन्होंने 9 चौके लगाकर शतक (116 रन) लगाया। गौरतलब है कि जब तिलक वर्मा मैदान पर लड़ रहे थे तब श्रेयस गोपाल के अलावा किसी भी बल्लेबाज़ ने मैदान पर ज्यादा देर के लिए उनका साथ नहीं दिया।

तिलक वर्मा के अलावा श्रेयस गोपाल ने 169 गेंदों पर 87 रन बनाए और टीम के बाकी नौ खिलाड़ियों में से 6 सिंगल डिजिट में स्कोर करके आउट हुए। यही वज़ह है आखिर में तिलक वर्मा को भी हथियार डालने पड़े और वो 116 रनों के स्कोर पर बिना आउट हुए पवेलियन लौटे। BCCI Domestic के आधिकारिक एक्स अकाउंट से तिलक वर्मा के शतक का वीडियो साझा किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: तिलक वर्मा के शतक के दम पर साउथ जोन ने सेमीफाइनल-2 में मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाए हैं जो कि नॉर्थ जोन की पहली पारी के 195 के स्कोर से 117 ज्यादा है। बताते चलें मुकाबले के तीसरे दिन का खेल भी शुरू हो गया है और नॉर्थ जोन ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 64 रन जोड़ लिए हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

नॉर्थ जोन (Playing XI): क़मरान इकबाल, सनत सांगवान, आयुष दोसिजा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, कन्हैया वाधवान (विकेटकीपर/कप्तान), निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ जोन (Playing XI): नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, तिलक वर्मा (कप्तान), कोडिमेला हिमतेजा, शेख रशीद, रिकी भुई, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कावुरी साईतेजा, विध्वथ कावेरप्पा, एमडी निधीश।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार