India vs New Zealand 2nd T20I: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने शनिवार (24 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में डेरिल मिचेल को अपना शिकार बनाया। भुवी द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर की गेंद पर तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने मिचेल का कैच लपका।
1434 दिन के अंतर के बाद भुवनेश्वर ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट हासिल किया। लेकिन इस विकेट के साथ तिलक के नाम खास वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। तिलक टी-20 इंटरनेशनल में बतौर फील्डर एक साल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
साल 2026 में टी-20 इंटरनेशनल में यह तिलक का 26वां कैच था। इस लिस्ट में उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो को पीछे छोड़ा, जिन्होंने साल 2025 में इस फॉर्मेट में 25 कैच लपके थे।
T20I में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान बतौर फील्डर में सबसे ज़्यादा कैच
26 - तिलक वर्मा (भारत), 2026 में
25 - डैनिलसन हावो (इंडोनेशिया), 2025 में
24 - मुहम्मद वसीम (यूएई), 2024 में
21 - शरविन मुनियांडी (मलेशिया), 2025 में
20 - ब्रायन मसाबा (युगांडा), 2023 में
20 - तंज़िद हसन (बांग्लादेश), 2025 में
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि इस मुकाबले में इससे पहले तिलक ने दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर टिम सेफर्ट का कैच भी पकड़ा था।