आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराकर इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली। इस मैच के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले और एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस का काफी मनोरंजन किया। ये घटना मुंबई इंडियंस की पारी के15 वें ओवर के बाद देखने को मिली जब कोचिंग स्टाफ मार्क बाउचर और कीरोन पोलार्ड ने टिम डेविड के साथ मिलकर टाइम आउट लेने के लिए कहा लेकिन चौथे अंपायर ने उन्हें रोक दिया।

Advertisement

15वें ओवर की समाप्ति पर टिम डेविड कोच मार्क बाउचर और पोलार्ड के साथ मैदान में रोहित और पंड्या के पास जाना चाहते थे लेकिन क्योंकि टाइम आउट विंडो खत्म हो गई थी इसलिए चौथे अंपायर ने उन्हें टाइम आउट नहीं लेने दिया जिसके बाद मुंबई इंडियंस का खेमा काफी निराश दिखा और मुंबई की बदकिस्मती ये रही कि इस घटना के तुरंत बाद हार्दिक पांड्या ने भी अपना विकेट खो दिया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस घटना को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि अंपायर ने गलत किया जबकि कुछ लोगों ने मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ के रवैय्ये को गलत ठहराया। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रविवार (14 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ (69) और शिवम दुबे (नाबाद 66) की के अर्धशतकों के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए।

Also Read: Live Score

इसके जवाब में मुंबई रोहित शर्मा (नाबाद 105) के शतक के बावजूद भी 6 विकेट गवाकर 186 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ये चेन्नई की छह मैचों में चौथी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। चेन्नई का नेट रनरेट बढ़कर +0.726 है। राजस्थान रॉयल्स पहले और कोलकाता नाइट राइजर्स दूसरे स्थान पर हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार