अबू धाबी टी-10 लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली बुल्स ने टीम अबू धाबी को 42 रन से हराकर टूर्नामेंट के क्वालिफायर 2 में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में दिल्ली बुल्स के बल्लेबाजों ने तो धमाल मचाया ही लेकिन फील्डिंग भी किसी अजूबे से कम नहीं रही। हालांकि, इससे पहले खेले गए पहले एलिमिनेटर मुकाबले में बुल्स के तेज़तर्रार फील़्डर टिम डेविड ने बाउंड्री से थ्रो मारकर एक रनआउट को अंजाम दिया।

Advertisement

टिम डेविड का यूपी नवाब के खिलाफ ये सनसनीखेज डायरेक्ट हिट काफी वायरल हो रहा है। टिम डेविड को पहले एलिमिनेटर में यूपी नवाब के खिलाफ आठ विकेट की शानदार जीत में दिल्ली बुल्स के लिए बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन इस बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई फील्डर ने दो रनआउट करके मैदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें नंबर आठ बल्लेबाज आदिल राशिद को आउट करने के लिए एक डायरेक्ट हिट भी शामिल है।

Advertisement

आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग करते हुए डीप से गेंद उठाई और रशीद को क्रीज से लगभग एक गज पहले ही रनआउट कर दिया। इससे पहले मैच में टिम डेविड ने यूपी नवाब के ओपनर अविष्का फर्नांडो को भी रनआउट किया। अगर इस मैच की बात करें तो कुल मिलाकर, पहले बल्लेबाजी करने के बाद यूपी नवाब 10 ओवर में सिर्फ 98-7 रन ही बना पाए।

कप्तान और सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शीर्ष क्रम में 27 रन बनाकर पारी में शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि कर्टिस कैंपर (11 गेंदों पर 18 रन) और ओडियन स्मिथ (9 गेंदों पर 16* रन) ने भी बैकएंड में उपयोगी रन बनाए। दिल्ली बुल्स के लिए, मुहम्मद रोहिद ने दो ओवर में 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। फजलहक फारूकी, शाहिद भुट्टा और सलमान इरशाद ने भी अपने-अपने स्पेल में एक-एक विकेट चटकाए। दूसरे एलिमिनेटर में जगह बनाने के लिए 99 रनों का पीछा करते हुए, टॉम बैंटन ने 22 गेंदों पर नाबाद 50* रन बनाकर बुल्स को सिर्फ़ 7.1 ओवर में जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार