16 सितंबर। इंग्लैंड ने द ओवल मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को आस्ट्रेलिया को 135 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रही। सीरीज ड्रॉ होने से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए 56-56 अंक मिले।

Advertisement

इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जबकि उसने आस्ट्रेलिया को 225 रन पर ऑल आउट करके 69 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 329 रन का स्कोर बनाया और आस्ट्रेलिया के सामने मैच जीतने के लिए 399 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

Advertisement

इसके लक्ष्य के जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 77 ओवर में 263 रन पर ऑल आउट हो गई और उसे 135 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने 166 गेंदों पर 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का चौथा और इस सीरीज का दूसरा शतक लगाया।

आगे जानिए क्यों टिम पेन को जाना पड़ेगा धोनी के पास-

 

यह टेस्ट सीरीज भले ही ड्रा रहा लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के नाम एक निराशा भरा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 13 दफा मैदानी अंपायर के खिलाफ डीआरएस लिया लेकिन केवल एक ही दफा उसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम सफल हो पाई।

Advertisement

ओवल टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने जोफ्रा ऑर्चर के खिलाफ डीआरएस का फैसला लिया जो सही साबित हुआ। आपको बता दें कि खुद कंगारू कप्तान टिम पेन ने माना है कि उनसे गलतियां हुई है।

पेन ने कहा कि पूरी सीरीज के दौरान हमने गलत फैसले किए। ऐसे में पेन ने आगे मजाक करते हुए ये भी कहा कि अपने डीआरएस के फैसलो को सुधारने के लिए अंपायरिंग स्कूल जाएंगे।

टिम पेन के ऐसा कहने के बाद भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इसपर व्यंग किया और अपने ट्विट में सलाह देते हुए कहा कि वो धोनी के पास जाकर ट्रेनिंग ले सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने ट्विट किया और लिखा 'धोनी से बात कर लो, देख लो कि क्‍या वह स्‍टूडेंट रख रहे हैं क्‍या, धोनी रिव्‍यू सिस्‍टम'

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार