Tim Southee Announced His Retirement From Test Cricket: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज़ टिम साउदी (Tim Southee) ने रिटायरमेंट का फैसला ले लिया है। वो इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

Advertisement

टिम साउदी अपने रिटायरमेंट का प्लान दुनिया के सामने जगजाहिर करते हुए बोले, 'न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना बचपन से ही मेरा सपना रहा है। 18 साल तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं इस खेल से विदा लूं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।'

Advertisement

टिम साउदी ये भी बोले कि उनके दिल में टेस्ट क्रिकेट के लिए विशेष जगह है और इंग्लैंड के खिलाफ इतनी बड़ी टेस्ट सीरीज खेलना, जिनके खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत भी की थी। ये उनके लिए करियर को एंड करने का सही तरीका है। इसी के साथ उन्होंने अपनी फैमिली, दोस्तों, सभी कोच और फैंस को धन्यवाद भी कहा है।

गौरतलब है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती है तो ऐसे में टिम साउदी ये मुकाबला खेल सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा टेस्ट जो कि 14 दिसंबर को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा, वहीं टिम साउदी का आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल होगा।

न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर (दूसरा और तीसरा टेस्ट), नाथन स्मिथ , टिम साउदी, केन विलियमसन, विल यंग

टेस्ट शेड्यूल

Advertisement

पहला टेस्ट: 28 नवंबर - 2 दिसंबर, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन
तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, सेडॉन पार्क, हैमिल्टन

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार