कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टिम साउदी (Tim Southee) को आईपीएल 2026 के लिए गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने 2025 की शुरूआत में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और वह इससे पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम में गेंदबाजी सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे। 

Advertisement

साउदी से पहले केकेआर ने अगले सीजन से पहले अभिषेक नायर को हेड कोच नियुक्त किया और शेन वॉटसन को अस्सिटेंट कोच के तौर पर जोड़ा। 

Advertisement

36 साल के  साउदी ने अपने खेल करियर के दौरान 2021, 2022 और 2023 के सीजन में केकेआर की टीम का हिस्सा रहे। सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में साउदी ने 700 से ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेले और कीवी टीम को 2019 वनडे वर्ल्ड कप फ़ाइनल तक पहुंचाने और  2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, "हमें टिम साउदी का केकेआर परिवार में वापसी पर बेहद खुशी है, इस बार कोचिंग के रूप में। टिम का विशाल अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता हमारी गेंदबाजी इकाई को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनके नेतृत्व कौशल और शांतचित्त रवैया उन्हें हमारे युवा गेंदबाजों के लिए एक आदर्श मार्गदर्शक बनाते हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार