न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है और ये टेस्ट मैच न्यूज़ीलैंड के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी के करियर का आखिरी टेस्ट मैच भी है। जब टॉस के बाद दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान पर आई तो कीवी टीम ने एक अनोखे स्टाइल में साउदी को फेयरवेल देने का फैसला किया।

Advertisement

दरअसल, साउदी के इस आखिरी टेस्ट मैच के लिए उनका परिवार भी मैदान पर मौजूद था और साउदी अपनी बेटी को गोद में लिए टीम की अगुवाई करते दिखे। साउदी अपनी बेटी को गोद में लिए मैदान में सबसे आगे थे और बाकी टीम उनके पीछे थी। इस दौरान साउदी काफी इमोशनल भी नजर आए क्योंकि उन्हें इस बात का एहसास था कि वो इस टेस्ट के बाद दोबारा कभी भी कीवी टीम के लिए बॉलिंग करते हुए नहीं दिखेंगे।

Advertisement

वहीं, इस तीसरे और आखिरी टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान बेन स्टोक्स के इस फैसले को सही साबित करते हुए कीवी टीम के 7 विकेट सिर्फ 230 रन पर चटका दिए। हालांकि, न्यूज़ीलैंड के ओपनर्स विल यंग और टॉम लेथम ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही न्यूजीलैंड ने गुच्छों में विकेट गंवा दिए।

न्यूजीलैंड की टीम पहले दो मैच हारकर पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और ऐसे में कीवी टीम ये मैच भी हारी तो वो भारत को भारत में क्लीन स्वीप करने के बाद खुद अपने घर में इंग्लैंड से क्लीन स्वीप हो जाएंगे। खैर फिलहाल टिम साउदी और कीवी फैंस यही चाहेंगे कि वो ये टेस्ट मैच जीतकर साउदी को जीत के साथ विदाई दें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार