टाइटंस XI ने शनिवार को खेले गए आंध्र प्रदेश टी-20 लीग के मुकाबले भारतीय धरती पर सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। वॉरियर्स XI के खिलाप इस मुकाबले में टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों मे 7 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। यह भारतीय सरजमीं पर किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है। 

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के नाम था, जिसने आईपीएल 2013 में सहारा पुणे वॉरियर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 263 रन बनाए थे। 

Advertisement

वॉरियर्स ने टॉस जीतकर टाइटंस को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। एस.तरुण ने 28 गेंदों में चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन और शोएब मोहम्मद खान ने 17 गेंदों में 45 रन की पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। 

इसके जवाब में वॉरियर्स की टीम 18.1 ओवरों में सिर्फ 183 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। मुरुमुल श्रीराम द्वारा खेली गई 38 गेंदों में 60 रन की पारी के अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।

संक्षिप्त स्कोर

टाइटंस XI: 20 ओवरों में 264/7 (एस तरुण 68, शोएब एम खान 45, करण खान 2/37, एम पनिथ 2/22) ने वॉरियर्स XI को ,18.1 ओवर में 183 पर ऑलआउट (एम श्रीराम 60, जी रेड्डी 3 / 32) 81 रनों से हराया
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार