तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 12 जून को लाइका कोवई किंग्स बनाम आईड्रीम तिरुपुर तमिझंस मैच के साथ शुरू हुई थी। वहीं रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड गए थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अब इंग्लैंड से वापस आकर अश्विन ने टीएनपीएल 2023 में अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने डिंडीगुल ड्रैगंस की तरफ से आज अपना पहला मैच Ba11sy त्रिची के खिलाफ खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में सफलता हासिल की। 

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अश्विन डिंडीगुल ड्रैगंस की कप्तानी भी कर रहे है। टीएनपीएल 2023 के चौथे मैच में Ba11sy के कप्तान गंगा श्रीधर राजू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम को शुरूआती दो ओवर में ही दो झटके लग गए थे। वहीं पारी का चौथा ओवर करने आये ड्रैगंस के कप्तान अश्विन ने दूसरी गेंद कैरम डाली और डेरिल फेरारियो को 5(7) रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने कोटे के आखिरी ओवर में Ba11sy के कप्तान गंगा श्रीधर को 47(41) रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। अश्विन ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 26 रन देते हुए 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। 

Advertisement

टीएनपीएल 2023 के चौथे मैच में Ba11sy त्रिची पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 19.1 ओवर में 120 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। कप्तान गंगा श्रीधर ने सबसे ज्यादा 47(41) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा आर राजकुमार ने 22 गेंद का सामना करते हुए एक चौके और 4 छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। ड्रैगंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लिए। उनके अलावा 2-2 पी सरवण कुमार, सुबोथ भाटी और कप्तान अश्विन ने लिए। वहीं एक विकेट एस अरुण लेने में सफल रहे। 

Ba11sy त्रिची की प्लेइंग इलेवन: गंगा श्रीधर राजू (कप्तान), जफर जमाल, डेरिल फेरारियो, अक्षय श्रीनिवासन, मणि भारती (विकेटकीपर), एंटनी दास, आर राजकुमार, एम शाहजहाँ, आर सिलंबरासन, आर अलेक्जेंडर, टी नटराजन। 

Also Read: Live Scorecard

डिंडीगुल ड्रैगंस की प्लेइंग इलेवन: बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), एस अरुण, शिवम सिंह, पी सरवण कुमार, भूपति कुमार, विमल खुमार, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एम मथिवन्नन, वरुण चक्रवर्ती, सी सरथ कुमार, सुबोथ भाटी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार