दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने कहा है कि उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से कहा था कि वह रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में सुपर ओवर में गेंदबाजी करेंगे। पटेल ने सुपर ओवर में सिर्फ सात रन दिए और दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को हासिल करके मैच जीत लिया। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम मेंखेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पांचवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए हैदराबाद के के सामने 160 रनों की चुनौती रखी थी, लेकिन 20 ओवरों की समाप्ति तक हैदराबाद की टीम सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी थी।

Advertisement

पटेल ने मैच के संवाददाता सम्मेमलन में कहा, " जब मैं ड्रेसिंग रूम में था, तब मैं इस विकेट के बारे में सोच रहा था और मुझे लगा कि इस विकेट पर स्पिनर अधिक प्रभावशाली होगा। जब मैं ड्रेसिंग रूम से बाहर आया तो देखा कि कोच और हर कोई बात कर रहा था। पहले मुझे लगा कि तेज गेंदबाज आवेश खान सुपर ओवर डालेगा।"

उन्होंने कहा, " लेकिन इसके बाद मैदान पर कदम रखने के बाद मुझे लगा कि इस विकेट पर स्पिनर अधिक प्रभावी होगा। इसलिए मैंने ऋषभ से कहा कि मैं भी सुपर ओवर करा सकता हूं। फिर उन्होंने रिकी (पोंटिंग) से बात की, और अंतिम क्षण में यह तय किया गया कि मैं गेंदबाजी करूंगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार