टॉम कुरेन (Tom Curran) और वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers) ने बुधवार (8 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 2023 (ILT20) के पहले क्वालिफायर में गल्फ जायंट्स (Gulf Giants) को 19 रन से हरा दिया। वाइपर्स के 178 रन के जवाब जायंट्स की टीम 19.4 ओवर में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

इस जीत साथ ही डेजर्ट वाइपर्स इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। जायंट्स की टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। गल्फ जायंट्स दूसरे क्वालिफायर में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। 

Advertisement

कुरेन ने बरपाया कहर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गल्फ जायंट्स की शुरूआत अच्छी रही और कप्तान जेम्स विंस (21) और क्रिस लिन (26) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रगे। शिमरोन हेटमायर टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 21 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली।

डेजर्ट वाइपर्स के लिए टॉम कुरेन ने चार विकेट, वानिंदु हसरंगा ने तीन और ल्यूक वुड ने दो विकेट हासिल किए।

मिडल ऑर्डर के खिलाड़ियों का धमाल

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने 33 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद मिडल ऑर्डर के खिलाड़ियों ने मोर्चा संभाला। शेरफेन रदरफोर्ट ने 19 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 37 रन बनाए, सैम बिलिंग्स-वानिंदु हसरंगा ने 31-31 रन और टॉम कुरेन ने 29 रन की पारी खेली।

जायंट्स के लिए क्रिस जॉर्डन ने तीन, डोमिनक ड्रेक्स, डेविड विजे, कार्लोस ब्रैथवेट और अफजल खान खान एक-एक विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार