न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) ने बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में अपनी बल्लेबाजी औऱ फील्डिंग से खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच रहे लैथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 373 गेंदों का सामना करते हुए 34 चौकों और दो छक्कों की मदद से 252 रन बनाए। इसके साथ ही वह उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया जो 145 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ है। 

Advertisement

इसके बाद फील्डिंग में कमाल करते हुए पहली पारी में दो और दूसरी पारी में चार कैच पकड़े। इसके साथ ही एक टेस्ट में 250 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ पांच या उससे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

लैथम से पहले यह कारनामा साउथ अफ्रीका के डेनिस लिंडसे ने किया था, जिन्होंने 1966 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहन्सबर्ग में खेले गए टेस्ट मैच में 251 रन बनाने के साथ-साथ 8 कैच भी लपके थे। 

बता दें कि न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 117 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने लैथम के  दोहरे शतक के दम पर 6 विकेट पर 521 रनों का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी थी।  इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 41.2 ओवरों में 126 रनों पर ही सिमट गई थी। 

पहली पारी में 395 रनों की विशाल बढ़त मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को फॉलोऑन दिया। जिसके बाद बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 79.3 ओवरों में 178 रन ही बना सकी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार