31 दिसंबर। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने सोमवार को कहा है कि आईसीसी के टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 से चार दिन के टेस्ट मैच को कार्यक्रम में शामिल करने के विचार पर इस वक्त टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। गांगुली ने यहां संवाददाताओं से कहा, "पहले हमें प्रस्ताव देखना होगा, उसे आने दीजिए उसके बाद देखेंगे। इस पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। इस पर कुछ भी नहीं कह सकता।"
Advertisement
आईसीसी 2023 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से चार दिन के टेस्ट मैच लाने पर विचार कर रही है।
Advertisement
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी के पास टूर्नामेंट के लिए जगह बनाने संबंधी मांगे आ रही है, जिसमें घरेलू टी-20 लीगों का प्रचार, बीसीसीआई द्वारा द्वीपक्षीय कैलेंडर के लिए जगह और टेस्ट सीरीज की लागत, इस तरह के मुद्दे हैं जो चार दिन के टेस्ट मैच को लाने के कदम को हवा दे रहे हैं।