अबू धाबी, 18 नवंबर| इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली उन दो विदेशी खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए रिटेन किया। मोइन का कहना है कि अगर बेंगलोर को खिताब जीतना है तो उसे कप्तान विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स पर ही निर्भर नहीं रहना होगा।

Advertisement

बेंगलोर ऐसी टीम है जिसमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन वह अभी तक खिताब से दूर ही रही है और कई बार उसे अहम समय पर लीग में पिछड़ते हुए देखा गया है।

Advertisement

मोइन ने अबु धाबी में टी-20 लीग के एक कार्यक्रम से इतर आईएएनएस से कहा, "हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत होगी। मुझे लगता है कि हमने हमेशा धीमी शुरुआत की है। हमें मजबूत रहना होगा, खासकर घर में क्योंकि बेंगलुरू की विकेट धीमी है। वहां की बाउंड्रीज छोटी हैं और यह गेंदबाजों के लिए अच्छा नहीं है।"

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने कहा, "हम मैच जीतने के लिए कोहली और डिविलियर्स पर निर्भर नहीं रह सकते। मेरे जैसे बल्लेबाजों और जो बल्लेबाज टीम में आ रहे हैं उन्हें आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी।"

बेंगलोर ने हाल ही में 12 खिलाड़ियों की रिलीज किया है। अब उसकी नजरें 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली आईपीएल नीलामी पर हैं।

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार