Top 3 Highest Paid Captains In The IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से शुरू होने वाला है यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिनकी सैलरी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दूर-दूर तक शामिल नहीं हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कैप्टन को 12 करोड़ की सैलरी मिल रही है।

Advertisement

3. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) : इंडियन विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की आईपीएल में वापसी होने वाली है। पंत पिछले सीजन चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन अब वो फिट हैं और आईपीएल 2024 खेलने वाले हैं। वो आगामी आईपीएल सीजन टूर्नामेंट के सबसे महंगे कप्तानों में से एक हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम उन्हें 16 करोड़ की सैलरी दे रही है, जो कि एमएस धोनी से 4 करोड़ रुपये ज्यादा है।

 
Advertisement

2. केएल राहुल (KL Rahul) : एक और विकेटकीपर बैटर केएल राहुल भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। वो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई करते हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज़ को LSG की टीम 17 करोड़ रुपये की सैलरी दे रही है, जो कि पांच बार सीएसके को चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी से 5 करोड़ ज्यादा है।

Also Read: Live Score

1. पैट कमिंस (Pat Cummins) : इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ और कप्तान पैट कमिंस हैं। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया है और उन्हें SRH 20.50 करोड़ रुपये की सैलरी दे रही है। कमिंस की सैलरी तो एमएस धोनी की सैलरी की तुलना में 8 करोड़ 50 लाख तक ज्यादा है। यही वजह है कमिंस ही आगामी सीजन में बतौर कप्तान सबसे महंगे खिलाड़ी होने वाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार