Top-3 Indian Players With Most Runs In T20 Asia Cup History: संयुक्त अरब अमीरात में सितंबर के महीने में टी20 एशिया कप का आयोजन किया जाएगा जहां भारत समेत कुल आठ टीमें हिस्सा लेगी। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन टॉप-3 भारतीय खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट में देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। गौरतलब है कि इस लिस्ट में शामिल दो खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

Advertisement

3. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

Advertisement

भारतीय टीम के मौजूदा टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं जिन्होंने टी20 एशिया कप में भारत के लिए 5 मैचों में 34.75 की औसत और 163.52 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए। बता दें कि इस टूर्नामेंट में SKY के बैट से देश के लिए 27 चौके, 12 छक्के, और 2 हाफ सेंचुरी निकली। 

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा इस खास लिस्ट में ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रोहित शर्मा टी20 एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं जिन्होंने 9 मैचों में 30.11 की औसत और 141.14 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाते हुए ये कारनामा किया। गौरतलब है कि हिटमैन देश के लिए अब ये टूर्नामेंट खेलते नज़र नहीं आएंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि वो टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

Advertisement

भारत के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली टी20 एशिया कप में देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। उन्होंने 10 मैचों की 9 इनिंग में 85.80 की औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाते हुए ये रिकॉर्ड बनाया है। जान लें कि इस टूर्नामेंट में विराट के नाम 1 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं और वो इस पूरे टूर्नामेंट के भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है किंग कोहली भी अब ये टूर्नामेंट खेलते नज़र नहीं आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि वो भी टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार