इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अपने ताबड़तोड़ खेल के लिए जाना जाता है। इस टूर्नामेंट के 13 साल के इतिहास में कई ऐसी तूफानी पारियों देखने को मिली हैं, जिसमें बल्लेबाज विरोधी टीम के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के इतिहासे के टॉप-5 सबसे तेज शतकों के बारे में।

Advertisement

क्रिस गेल

Advertisement

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle 175) के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड हैं। गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ा था। 175 रनों की उस पारी के दौरान गेल ने 17 छक्के और 13 चौके जड़े थे।

यूसुफ पठान

धाकड़ ऑलराउंडर यूसुफ पठान राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 13 मार्च 2010 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 37 गेंदों में शतक पूरा किया था। 100 रनों की अपनी इस पारी के दौरान यूसुफ ने 8 छक्के और 9 चौके जड़े थे। 

 
Advertisement

डेविड मिलर

बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए 6 मई 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलफ आईएस बिंद्रा स्टेडियम में 38 गेंदों में शतक पूरा किया था। 101 रनों की अपनी पारी के दौरान मिलर ने 7 छक्कों और 8 छक्कों जड़े थे।

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट

विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 27 अप्रैल 2008 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए मुकाबले में 42 गेंदों में शतक पूरा किया था। 109 रनों की अपनी इस पारी के दौरान गिलक्रिस्ट ने 10 छक्के और 9 छक्के जड़े थे। 

Advertisement

एबी डी विलियर्स

मिस्टर 360 क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लिए खेलते हुए 14 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में 43 गेंदों में शतक पूरा किया था। डी विलियर्स ने 129 रनों की अपनी इस पारी में 12 छक्के और 10 चौके जड़े थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार