मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 16 गेंदों मे 26 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। आइए जानते हैं आईपीएल में एक  स्टेडियम में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी। 

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

आईपीएल में एक स्टेडियम पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले नंबर पर है। कोहली ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2152 गेंदों में 130 छक्के जड़े हैं। 

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों में 976 गेंदों में 127 छक्के जड़े हैं। बता दें कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

एबी डी विलियर्स

Advertisement

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों में 1216 गेंदों में 118 छक्के जड़े हैं। 

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों में 1715 गेंदो में 102 छक्के जड़े हैं। वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड हैं। 

Advertisement

कीरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों में 787 गेंदों में 85 छक्के जड़े। बता दें कि पोलार्ड पूरे आईपीएल करियर में मुंबई के लिए ही खेले। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार