Top 5 Batters With Most Runs In ICC Women's World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चैंपियन बनने के साथ ही आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का समापन हो गया। बल्लेबाजों के लिहाज से यह टूर्नामेंट शानदार रहा और फैंस कई एतेहासिक पारियों के गवाह बने। आइए जानते हैं आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में

Advertisement

लौरा वोल्वार्ड्ट

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर रही साउथ अफ्रीका की की कप्तान और ओपनिंग बैटर लौरा वोल्वार्ड्ट, जिन्होंने 9 पारियों में 71.37 की औसत से 571 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 169 रन रहा। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक लगाया।

लौरा ने एक महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने 2022 वर्ल्ड कप में 509 रन बनाए थे। 

स्मृति मंधाना

भारत की ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना दूसरे नंबर पर रही। उन्होंने वर्ल्ड कप की 9 पारियों में 54.25 की औसत से 434 रन बनाए. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक जड़े। टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर 109 रन रहा। मंधाना ने भारत के लिए एक वर्ल्ड एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

एश्ले गार्डनर

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने टूर्नामेंट में पांच पारियों में 82 की शानदार औसत से 328 रन बनाए। गार्डनर ने दो शतक औऱ एक अर्धशतक जड़ा, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 115 रन रहा। 

प्रतिका रावल

Advertisement

भारत की ओपनिंग बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 6 पारियों में 51.33 की औसत से 308 रन बनाएय़ उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा, जिसमें बेस्ट स्कोर 122 रन रहा। बता दें कि चोट के कारण प्रतिका सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले से बाहर हो गईं थी। 

फीबी लिचफील्ड

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग बैटर फीबी लिचफील्ड ने वर्ल्ड कप में 7 पारों में 50.66 की औसत से 304 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा. जिसमें बेस्ट स्कोर 119 रन रहा जो भारत के खिलाफ सेमीफाइनस में आया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार