Top 5 Batters With Most Sixes In BGT: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Test) के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन पांच बल्लेबाज़ों के बारे में जिन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा किया है। इस लिस्ट में 4 भारतीय और 1 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल है।

Advertisement

5. मुरली विजय (Murali Vijay)

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मुरली विजय इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। टीम इंडिया के इस सलामी बल्लेबाज़ ने साल 2008 से लेकर साल 2018 तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कुल 15 मुकाबले खेले जिसमें वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 छक्के ठोकने में कामियाब रहे। यही वजह है वो इस खास लिस्ट में शामिल है।

ये भी जान लीजिए कि विजय ने देश के लिए 61 टेस्ट की 105 पारियों में 3982 रन बनाए हैं जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है।

4. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट का हिस्सा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रोहित 'हिटमैन' के नाम से जाने जाते हैं और आसानी से लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। उन्होंने ऐसा BGT में भी करके दिखाया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2014 से लेकर अब तक वो 11 टेस्ट खेल चुके हैं जिसकी 20 पारियों में हिटमैन ने 15 छक्के मारे हैं। इस दौरान उनके बैट से 51.14 की औसत से 650 रन भी निकले हैं।

3. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं। माही ने साल 2007 से लेकर साल 2014 तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जिसके दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को 19 मैचों की 33 इनिंग में 16 छक्के जड़े। गौरतलब है कि BGT में माही का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 60 की औसत से 990 रन ठोके हैं।

Advertisement

2. मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden)

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन एकलौते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जो कि इस लिस्ट का हिस्सा बन पाए हैं। ये विस्फोटक बल्लेबाज़ तूफानी अंदाज में रन बनाता था और उन्होंने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही किया।

हेडन के नाम भारत के खिलाफ 18 टेस्ट की 35 इनिंग में 24 छक्के दर्ज हैं। इतना ही नहीं उन्होंने BGT में लगभग 66 की औसत से 1888 रन भी बनाए हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट में उनके नाम 6 सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी भी दर्ज है।

Advertisement

1. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर जिन्हें 'क्रिकेट का भगवान' भी कहा जाता है वो इस लिस्ट में भी नंबर-1 यानी पहले पायदान पर मौजूद हैं। मास्टर ब्लास्टर ने BGT में 25 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। यही वजह है वो इस लिस्ट में भी टॉप पर मौजूद हैं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने साल 1996 से लेकर साल 2013 तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जिसमें उनके बैट से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगभग 56 की औसत से 3262 रन निकले। खास बात ये है कि उन्होंने इस दौरान 9 सेंचुरी और 16 हाफ सेंचुरी ठोकने का भी कारनामा किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार