1 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इंग्लैंड के सरजमीं पर हो रही इस टेस्ट सीरीज में गेंदबाजों और बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होगी।

Advertisement

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। आइये जानते हैं भारत के तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम। 

Advertisement

वीनू मांकड़

इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड भारत के पूर्व ऑलराउंडर वीनू मांकड़ के नाम है। वीनू ने 6 फरवरी साल 1952 को चेन्नई टेस्ट में 108 रन देते हुए इंग्लैंड के कुल 12 विकेट चटकाए। वीनू ने पहली पारी में 8 विकेट तो वहीं दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किए। 

आर आश्विन

भारत के स्टार ऑफ स्पिनर आर आश्विन ने 8 दिसंबर साल 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में 167 रन देते हुए मैच में कुल 12 विकेट हासिल किये। आश्विन ने पहली और दूसरी पारी में 6-6 विकेट हासिल किए।

 
Advertisement

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन

भारत के स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने 28 नवंबर साल 1984 को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के मैदान पर पहली और दूसरी पारी में 6 -6 विकेट निकालते हुए मैच में कुल 12 विकेट हासिल किये।

Advertisement

रविंद्र जडेजा

भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 16 दिसंबर साल 2016 को चेन्नई टेस्ट के दौरान मैच में 154 रन देते हुए कुल 10 विकेट चटकाए। जडेजा ने पहली पारी में इंग्लैंड के 3 विकेट तो वही दूसरी पारी में 7 विकेट चटकाए।

 
Advertisement

 

 सलीम दुरानी

भारत के आलराउंडर सलीम  दुरानी ने 10 जनवरी साल 1962 को चेन्नई के मैदान पर खेले गए मैच में 177 रन देते हुए कुल 10 विकेट चटकाए। दुरानी ने पहले पारी में इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को आउट किया तो वही दूसरी पारी में 4 बल्लेबाजों को चलता किया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार