Top-5 Players With Most Run's In A Series Women's T20 Asia Cup History: महिला एशिया कप 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शुक्रवार, 28 अगस्त से दुबई में खेला जाएगा जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। तो आइए इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने महिला टी20 एशिया कप के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया।

Advertisement

5. हर्षिता समरविक्रमा (Harshitha Samarawickrama): महिला एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-5 पर श्रीलंका की अनुभवी बल्लेबाज़ हर्षिता समरविक्रमा हैं। उन्होंने साल 2022/23 के महिला टी20 एशिया कप में 8 मैचों में 202 ठोककर ये पॉजिशन हासिल की।

4. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur): भारतीय कप्तान और आक्रमक बल्लेबाज़ हरमनप्रीत कौर इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में चौथी पॉजिशन पर हैं। उन्होंने साल 2018 के एशिया कप में 6 मैचों में 53.75 की औसत और 111.39 की स्ट्राइक रेट से 215 रन ठोके थे।

3. जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues): टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिग्स ने भी इस शानदार लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने साल 2022/23 के एशिया कप में अपनी बैटिंग से तूफान उठाया था। उन्होंने सीजन के 8 मैचों की 6 पारियों में 54.25 की औसत से 217 रन ठोके थे।

2. मिताजी राज (Mithali Raj): भारतीय महान बल्लेबाज़ मिताली राज जिन्हें क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर जैसा सम्मान मिलता है, वो भी रिकॉर्ड लिस्ट में मौजूद हैं। वो दूसरी पॉजिशन पर हैं। उन्होंने साल 2016/17 के सीजन में 5 मैचों की 4 पारियों में 110 की औसत से 220 रन ठोके थे। उन्होंने T20I में 89 मैचों की 84 पारियों में 2,364 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu): महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड श्रीलंका की लीजेंड चमारी अट्टापट्टू के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2024 के सीजन में 5 मुकाबले खेलकर 101.33 की औसत और 146.85 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए थे। इसी सीजन चमारी अट्टापट्टू ने महिला टी20 एशिया कप के इतिहास की पहली सेंचुरी भी ठोकी थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार