Top-5 Players With Most Wickets In WPL History: भारत में महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शुक्रवार, 9 जनवरी से शुरू होने वाला है जिसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने WPL के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया।

Advertisement

5. नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt): मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट WPL टूर्नामेंट में पांचवीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ हैं। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने अब तक 29 मैचों में 32 विकेट लेकर ये पायदान हासिल किया है। वो MI की सबसे बड़ी मैच विनर्स में से एक हैं, यही वज़ह है उन्हें 3.5 करोड़ में रिटेन किया गया है।

Advertisement

4. जेस जोनासन (Jess Jonassen): ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज गेंदबाज़ जेस जोनासन जिन्होंने WPL के शुरुआती तीनों ही सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले, वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। 33 साल की जेस ने WPL में अब तक 24 मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं। जान लें कि जेस जोनासन चोटिल हैं, जिस वज़ह से उन्होंने WPL 2026 के ऑक्शन में अपना नाम नहीं भेजा था।

3. सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone): इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन इस लिस्ट में ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 26 साल की सोफी ने WPL में अब तक 25 मैचों में 36 विकेट लेने का कारनामा किया है। यूपी वॉरियर्स ने WPL 2026 के लिए उन्हें RTM के जरिए 85 लाख में खरीदा है।

2. अमेलिया केर (Amelia Kerr): न्यूजीलैंड की टैलेंडिट खिलाड़ी अमेलिया केर जो कि सिर्फ 25 साल की हैं, वो WPL में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वालीं गेंदबाज़ हैं। अमेलिया केर ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 29 मैचों में 40 विकेट लेकर ये पायदान हासिल किया है। उन्हें MI ने WPL ऑक्शन में 3 करोड़ की मोटी बोली लगाकर वापस अपनी स्क्वाड में जोड़ा है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

1. हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews): WPL के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की दिग्गज़ ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 29 मैचों में 41 विकेट झटके। जान लें कि हेली मैथ्यूज ICC की मौजूदा टी20 रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 महिला ऑलराउंडर हैं। उन्हें MI ने 1.75 करोड़ में रिटेन किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार