कप्तान विराट कोहली (नाबाद 110) के 30वें शतक और भुवनेश्वर कुमार (42-5) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने पांचवें वनडे में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर सीरीज पर 5-0 से कब्जा कर लिया। इस सीरीज में भारतीय बल्लबाजों ने तो धमाल मचाया ही, साथ ही साथ श्रीलंका के भी कुछ बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर के खूब रन बटोरे। आइए आपको बताते हैं भारत-श्रीलंका वन डे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में।  

Advertisement

1. विराट कोहली

Advertisement

इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बनाए। कोहली ने 5 मैचों में 110 की शानदार औसत से 330 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल था। पूरी सीरीज में उन्होंने 37 चौके और 3 छक्के जड़े। उनका बेस्ट स्कोर 131 रन रहा।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

 

    

2. रोहित शर्मा

Advertisement

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों में 75.50 की औसत से 302 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल थे। पूरी सीरीज में उन्होंने 33 चौके और 8 छक्के जडे और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 124 रन रहा।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS      

 

3. एंजेलो मैथ्यूज

Advertisement

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने भारतीय गेंदबाजों को डटकर टक्कर दी। मैथ्यूज ने 5 मैचों में 48 की औसत से 192 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। सीरीज में उन्होंने 18 चौके और 1 छक्का जडा और उनका बेस्ट स्कोर 70 रन रहा।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS       

 

4. शिखर धवन

Advertisement

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। धवन ने 4 मैचों में 63.33 की औसत से 190 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल था। उन्होंने पूरी सीरीज में 28 चौके और 4 छक्के जड़े हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 132 रन रहा है।

 

5. लाहिरू थिरिमाने

Advertisement

तीसरे वनडे मैच में श्रीलंकन टीम में शामिल हुए लाहिरू थिरिमाने ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।  थिरिमाने ने सिर्फ तीन मैचों में 55 के औसत से 165 रन बनाए जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए। उन्होंने 9 चौके औऱ 3 छक्के जड़े और उनका बेस्ट स्कोर 80 रन रहा। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार