विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 71 साल के उस इंतजार को खत्म किया है, जो 1947 में आस्ट्रेलिया के पहले दौरे से शुरू हुआ था। भारतीय टीम ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर ऐतिहासिक जीत के साथ नए साल की शुरुआत की है। आइए जानते हैं इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज। 

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा

Advertisement

भारत के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। पुजारा ने 4 मैचों की 7 पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 521 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 193 रन रहा। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। 

 

ऋषभ पंत

अपनी तीसरी सीरीज खेलने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 4 मैचों की 7 पारियों में एक शतक की मदद से 350 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 159 रन रहा। वह ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

 
Advertisement

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 4 मैचों की 7 पारियों में एक शतक औऱ एक अर्धशतक की बदौलत 282 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 123 रन रहा।

Advertisement

मार्कस हैरिस

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले ओपनिंग बल्लेबाज मार्कस हैरिस ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। हैरिस ने 4 मैचों की 8 पारियों में दो अर्धशतकों की बदौलत 258 रन बनाए, जिसमें बेस्ट स्कोर 79 रन रहा।

 
Advertisement

ट्रेविस हेड

मिडल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस सीरीज में काफी हद तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को संभाला। हेड ने 4 मैचों की 7 पारियों में दो अर्धशतकों की मदद से 237 रन बनाए,जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 72 रन रहा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार