ICC  Champions Trophy 2025 : भारत में चल रहे वनडे वर्ल्ड कप में लीग चरण के अंत के बाद शीर्ष सात टीमें पाकिस्‍तान में होने वाली आठ टीमों की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में जगह बना पाएंगी। पाकिस्‍तान मेज़बान के तौर पर पहले ही इसमें क्‍वालीफ़ाई कर चुका है।

Advertisement

आईसीसी के प्रवक्‍ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो से पुष्टि की है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी का क्‍वालीफ़‍िकेशन सिस्‍टम आईसीसी बोर्ड ने 2021 में अप्रूव किया था, जब 2024-31 के चक्र में टूर्नामेंट को आठ टीमों का दोबारा करने का निर्णय लिया गया था।

Advertisement

इस बदलाव से कई बोर्ड चौंक गए हैं, जिसमें वर्ल्ड कप में खेल रही और नहीं खेलने वाली दोनों टीमें शामिल हैं। जिन्‍होंने ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो को बताया कि वे इस बात से अनजान थे कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी का क्‍वालीफ़‍िकेशन इस टूर्नामेंट में दांव पर है।

इसका मतलब है कि वेस्‍टइंडीज़, ज़‍िम्‍बाब्‍वे और आयरलैंड जैसी टीमों को अब इस टूर्नामेंट में क्‍वालीफ़ाई करने का मौक़ा नहीं मिलेगा, क्‍योंकि ये सभी देश 2023 वनडे वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाए थे।

यह मामला तब सामने आया जब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चैंपियंस ट्रॉफ़ी के संदर्भ में टिप्पणी की, जिससे संकेत मिलता है कि उन्हें कम से कम पता था कि क्‍वालीफ़‍िकेशन दांव पर थे।

नवंबर 2021 में आईसीसी ने 2024-31 के चक्र में पुरुष और महिला के कई ग्‍लोबल इवेंट लांच किए थे, जिसमें 2025 और 2029 की चैंपियंस ट्रॉफ़ी शामिल थी। मीडिया बयान में आईसीसी ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफ़ी आठ टीमों की होगी और जिसमें चार-चार टीम के दो ग्रुप होंगे, इसके बाद सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल होगा।

Advertisement

Also Read: Live Score

2013 और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफ़ी में वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ में रही टीमों ने क्‍वालीफ़ाईकिया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार