ब्रिस्बेन, 14 जनवरी | भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के साथ गाबा मैदान पर होने वाले दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के साथ एक विश्व रिकार्ड अपने नाम करना चाहेंगे। कोहली को एकदिवसीय करियर में 7000 रन पूरे करने के लिए 78 रनों की दरकार है। अगर वह गाबा पर ये रन जुटा लेते हैं तो वह 7000 रनों तक सबसे कम पारियों में पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

अब तक सबसे तेजी से 7000 रन बनाने का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने 166 पारियों में इतने रन जुटाए हैं। पर्थ में हुए पहले मैच में 91 रन बनाने वाले कोहली अब तक 167 मैचों में 159 पारियां खेली हैं। वह 50.89 के औसत से अब तक कुल 6922 रन बना चुके हैं। इसमें 23 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।

कोहली के पास डिविलियर्स का रिकार्ड तोड़ने के लिए अभी छह पारियां हैं। सबसे तेजी से 7000 रन पूरे करने का मौजूदा रिकार्ड सौरव गांगुली के नाम है, जिन्होंने 174 पारियों में इतने रन बनाए हैं। कोहली अगर गाबा मैदान पर 78 रन बनाने में सफल रहे तो वह 7000 या उससे अधिक एकदिवसीय रन बनाने वाले विश्व के 36वें और भारत के आठवे खिलाड़ी बन जाएंगे।कोहली से अधिक रन बनाने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर (18426), गांगुली (11363), राहुल द्रविड़ (10889), मोहम्मद अजहरूद्दीन (9378), महेंद्र सिंह धौनी (8850), युवराज सिंह (8329), वीरेंद्र सहवाग (8273) शामिल हैं।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार