साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल दिलचस्प होता जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं और पहली पारी में मिली 74 रन की बढ़त के साथ अब उनकी कुल बढ़त 218 रन की हो गई है। हालांकि, साउथ अफ्रीकी टीम भी अभी इस मैच में बनी हुई है और इसकी वजह है उनकी शानदार गेंदबाजी।

Advertisement

इस मैच के दूसरे दिन एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए स्टीव स्मिथ सहित कई बड़े विकेट चटकाए। जबकि मुल्डर ने भी एक सफलता हासिल की, उन्होंने ट्रेविस हेड का विकेट मात्र नौ रन पर चटकाया। आईसीसी फाइनल्स में शानदार रिकॉर्ड रखने वाले हेड इस फाइनल की दोनों पारियों में बुरी तरह से फेल रहे और दोनों पारियों में बोल्ड हो गए।

Advertisement

ये ऑस्ट्रेलिया की पारी का 24वां ओवर था और मुल्डर ने ओवर की शुरुआती तीन गेंदें दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ लंबाई में थोड़ी छोटी डाली थीं लेकिन इसके बाद मुल्डर ने बहुत ही चतुराई से चौथी गेंद पर लेंथ बदली और हेड की तरफ गेंद को एंगल किया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इस गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से टकराने के बाद पैड से टकराई और स्टंप्स पर जा लगी। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले दूसरे दिन पैट कमिंस ने 6 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को 138 पर समेट दिया। कमिंस ने टेस्ट में अपने 300 विकेट भी पूरे किए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी डगमगाई, लेकिन एलेक्स कैरी की 43 रन की पारी से टीम ने 218 रन की बढ़त बना ली। रबाडा और एंगिडी ने 3-3 विकेट लेकर मैच में रोमांच बनाए रखा है। ऐसे में अब फैंस की निगाहें तीसरे दिन पर टिकी हैं और अगर इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम को जीत की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी को जल्दी से समेटना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार