भारत के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के खतरनाका बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड कमर की चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। हेड मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं  और अगर वो चौथे मैच में नहीं खेलते हैं तो ये ऑस्ट्रेलिया के लिए तगड़ा झटका होगा जबकि भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी होगी।

Advertisement

हेड की चोट कितनी गंभीर है फिलहाल इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है लेकिन खुद हेड और कप्तान पैट कमिंस को उम्मीद है कि वो मेलबर्न टेस्ट से पहले फिट हो जाएंगे। मैन ऑफ़ द मैच चुने जाने के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में हेड ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने काफ़ी समय पहले बल्लेबाज़ी की थी। योगदान देकर खुश हूं, कुछ रन बनाकर और पहली पारी में हमें बल्लेबाजी करके अच्छा लगा। चुनौतीपूर्ण विकेट था, मुझे खुशी है कि मैं मैच जीतने और टीम को सेट करने में सक्षम रहा।"

Advertisement

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "मैं परिस्थितियों का सारांश देने की कोशिश कर रहा था, मुझे लगता है कि मैंने अब तक इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है, मैं जिस गति से बल्लेबाजी कर रहा हूं उससे बहुत खुश हूं। स्मिथ के साथ कम्युनिकेशन अच्छा रहा, ऐसा लगता है कि वो (स्मिथ) शानदार लय में थे, उनके साथ बल्लेबाजी करते समय मुझे काफी आत्मविश्वास मिला, ये एक अच्छी साझेदारी थी, वास्तव में इसका आनंद लिया। जब मैं पहली बार मैदान पर उतरता हूं, तो मैं विभिन्न चुनौतियों से निपटने और विभिन्न समस्याओं को हल करने का प्रयास करता हूं। बस थोड़ा सा दर्द है, लेकिन मैं ठीक हो जाऊंगा (अगले मैच से पहले)।"

हेड ने तो ये कह दिया है कि वो अगले टेस्ट से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि वो अभी अपनी चोट की गंभीरता को बाहर नहीं बता रहे हैं ऐसे में अगर आने वाले दिनों में हेड के बाहर होने की खबर सामने आती है तो किसी को भी हैरानी नहीं होनी चाहिए। अगर आप एक भारतीय फैन हैं तो आप यही दुआ कर रहे होंगे कि वो अगला मैच ना खेलें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार