Travis Head Record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी (AUS vs BAN 2nd Test) मुकाबला शनिवार, 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना स्टेडियम खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4000 रन: ट्रेविस हेड एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन में अब तक 58 मैचों की 99 पारियों में 3,968 रन बना चुके हैं। वो WTC में अपने 4,000 रन पूरे करने से सिर्फ 32 रन दूर हैं। ट्रेविस हेड के पास मैके टेस्ट में ये आंकड़ां छूने का सुनहरा मौका होगा।

वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन सकते हैं। अब तक सिर्फ इंग्लैंड के जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन ने ये कारनामा किया है।

WTC में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • जो रूट (इंग्लैंड) - 77 मैचों की 142 पारियों में 6,651 रन
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 60 मैचों की 105 पारियों में 4,679 रन
  • मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) - 59 मैचों की 108 पारियों में 4,516 रन
  • ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) - 58 मैचों की 99 पारियों में 3,968 रन
  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 64 मैचों की 117 पारियों में 3,857 रन

बताते चलें कि 32 वर्षीय ट्रेविस हेड का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 66 टेस्ट खेल चुके हैं जिसकी 113 पारियों में उन्होंने लगभग 43 की औसत से 4,631 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 20 अर्धशतक जड़े। ऑस्ट्रेलिया को मैके टेस्ट में भी ट्रेविस हेड से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार