वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है। स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड दूसरे टेस्ट से पहले कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं जिससे उनके दूसरे टेस्ट का हिस्सा बनना मुश्किल नजर आ रहा है। हेड ने एडिलेड में मैच जिताऊ शतक लगाया था ऐसे में अगर वो ब्रिस्बेन टेस्ट का हिस्सा नहीं होते हैं तो ये कंगारू टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा।

Advertisement

एडिलेड टेस्ट के बाद बीमार महसूस करने के कारण उन्हें कोविड टेस्ट कराना पड़ा और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि हेड के ब्रिस्बेन आगमन में मंगलवार सुबह तक की देरी होगी, जिससे उन्हें ठीक होने के लिए अधिक समय मिलेगा। गाबा में टीम का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र मंगलवार शाम 5 बजे निर्धारित है और अगर हेड इस सत्र का हिस्सा नहीं बनते हैं तो शायद ये समझा जा सकता है कि वो दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले मुकाबले की तैयारी के लिए ब्रिस्बेन में फिर से एकत्रित हो गई है लेकिन फिलहाल हेड आईसोलेशन में हैं और कोविड टेस्ट के नेगेटिव आने के बाद ही वो टीम में शामिल होंगे। यदि, फिर से हेड का कोविड टेस्ट पॉजीटिव रहता है, तो उन्हें सख्त आइसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। हेड के दूसरे टेस्ट से बाहर होने की आशंका के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर ये है कि उस्मान ख्वाजा दूसरे टेस्ट के लिए फिट हैं।

Also Read: Live Score

टीम के एक प्रवक्ता ने TheAge.com.au के हवाले से कहा, “उस्मान ख्वाजा को ब्रिस्बेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए मंजूरी दे दी गई है। ख्वाजा का आज फिर से मूल्यांकन किया गया और उनमें विलंबित मस्तिष्काघात के कोई लक्षण नहीं हैं। वो कल गाबा में प्रशिक्षण के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।'' 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार