Trent Rockets vs Southern Brave Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का 29वां मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स और सदर्न ब्रेव के बीच सोमवार, 10 अगस्त को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की भिड़ंत नॉटिंघम के ही मैदान पर ही हुई थी जहां ट्रेंट रॉकेट्स ने 96 गेंदों पर 141 रनों का लक्ष्य हासिल करके सदर्न ब्रेव को 4 विकेट से हराया था। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इतिहास खुद को दोहराता है या सदर्न ब्रेव जीत हासिल करके अपना हिसाब बराबर करती है।

TRT vs SOB, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 10 अगस्त 2026
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

Trent Bridge, Nottingham Pitch Report

ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाजी के लिए संतुलित है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां स्विंग और मूवमेंट देखने को मिलता है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी बेहतर होती जाती है। यहां टॉस काफी अहम रहेगा, क्योंकि पहले बल्लेबाजी करना आमतौर पर अच्छा फैसला साबित हुआ है।

TRT vs SOB Head To Head Record

कुल - 06
ट्रेंट रॉकेट्स - 03
सदर्न ब्रेव - 03

TRT vs SOB, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?

द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।

TRT vs SOB, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For

ट्रेंट रॉकेट्स की टीम से फिन एलिन, बेन डकेट और मिचेल सेंटनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर सदर्न ब्रेव टीम की तो जेमी स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स और मार्कस स्टोइनिस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

TRT vs SOB Probable Playing XI

Trent Rockets Probable Playing XI: फिन एलन, बेन डकेट, एन्यूरिन डोनाल्ड, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, मिचेल सैंटनर, लुईस ग्रेगरी, क्रेग ओवरटन, केल्विन हैरिसन, मैट हेनरी, बेन सैंडरसन।

Southern Brave Probable Playing XI: जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), माइकल पेपर, मार्कस स्टोइनिस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, निखिल चौधरी, मोईन अली, क्रिस जॉर्डन (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

TRT vs SOB Today's Match Prediction

द हंड्रेड 2026 के 29वें मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

TRT vs SOB Match Prediction, TRT vs SOB Pitch Report, Today's Match TRT vs SOB, The Hundred Mens 2026, TRT vs SOB Prediction, TRT vs SOB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Trent Rockets vs Southern Brave

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार