8 सितंबर,(CRICKETNMORE)। दिनेश रामदीन के शानदार अर्धशतक औऱ फवाद अहमद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत त्रिनिबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस ट्राईडेंट्स ने 9 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही नाइट राइडर्स ने पॉइंट्स टेबल के टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह नाइट राइडर्स की लगातार 6 जीत, वहीं बारबाडोस की लगातार 7वीं हार है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

181 के लक्ष्य के जवाब में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। रामदीन ने 31 गेंदों में पांच चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान ड्वेन ब्रावो ने नाबाद 33 रन, क्रिस लिन ने 29 रन और कॉलिन मुनरो ने 28 रन की पारी खेली। 

बारबाडोस के लिए इमरान खान और चेमार होल्डर ने दो-दो औऱ मोहम्मद इरफान ने एक विकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम ने अच्छी टक्कर दी,लेकिन जीत की दहलीज तक नहीं पहुंच सकी। निकोलस पूरन की 44 रन और शाई होप की 26 रन की पारी के दम पर टीम 171 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी। 

नाइट राइडर्स के लिए फवाद अहमद ने तीन और अली खान ने एक विकेट हासिल किया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार