7 सितंबर,नई दिल्ली। सुनील नारायण के ऑलराउंड खेल की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने क्वींस पार्क ओवल मे खेले गए कैरेबियान प्रीमियर लीग (CPL) 2019 के तीसरे मैच में जमैका तलावाहस को 22 रनों से हरा दिया। नाइट राइडर्स के मिले 192 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में जमैका की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी।

Advertisement

नारायण को बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी में उन्होंने 22 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली और फिर गेंदबाजी में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

 
Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। टियोन वेबस्टर ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रन बनाए। 49 गेंदों में खेली गई इस पारी में उन्होंने चार चौके औऱ तीन छक्के जड़े। उनके अलावा नारायण न 22 गेंदों में 46, कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जमैका की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 44 रन के कुल स्कोर तक कप्तान क्रिस गेल समेत टॉप 3 बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद आंद्रे रसेल ने 24 गेंदों में 44 रन और जॉर्ज वर्कर ने 33 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। लेकिन लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये दोनों पारियां नाकाफी साबित हुई।

नाइट राइजर्स के लिए सुनील नारायण और जिमी नीशम ने 2-2 और अली खान,सिकुग्गे प्रसन्ना ने 1-1 विकेट चटकाया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार