India vs South Africa Super 8: साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्सल (Tristan Stubbs) ने रविवार (22 फरवरी) को भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में फील्डिंग का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

पारी का 15वां ओवर करने आए केशव महाराज, जिसमें पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या, तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह और छठी और आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह कैच आउट हुए और तीनों ही कैच लपके स्टब्स ने।

Advertisement

स्टब्स पहले फील्डर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर के अंदर 3 कैच पकड़े हैं।

ऐसा करने वाले सिर्फ़ दूसरे खिलाड़ी न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर मिचेल हे हैं, जिन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ हुए टी-20 इंटरनेशनल मैच में  जैकब डफी के ओवर में 3 कैच पकड़े थे। लेकिन उन्होंने यह कारनामा बतौर विकेटकीपर किया था।

इससे पहले स्टब्स ने बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया और 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के जड़कर नाबाद 44 रन की पारी खेली।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हा दिया। रनों के हिसाब से टी-20 वर्ल्ड कप मे भारत की यह सबसे बड़ी हार है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जिसमें स्टब्स के अलावा डेविड मिलर ने 63 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन की पारी खेली।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट, वरूण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सेन ने 4 विकेट, केशव महाराज ने 3 विकेट, कोर्बिन बॉश ने 2 विकेट औऱ कप्तान एडेन मार्करम ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार