आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया। दिल्ली ने मैच जीतने के लिए गुजरात के सामने 225 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा था लेकिन गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 220 रन ही बना सकी और 4 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

दिल्ली की इस जीत के बाद फैंस ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की काफी तारीफ कर रहे हैं लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी भी था जिसने अपनी फील्डिंग से दिल्ली को मैच जिताने में अहम भमिका निभाई। जी हां, हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स की, जिन्होंने गुजरात की पारी के 19वें ओवर में बाउंड्री पर छक्के को 1 रन में तब्दील कर दिया और अंत में उनका ये बाउंड्री सेव ही दिल्ली की जीत का कारण बना।

Advertisement

स्टब्स का ये सुपरमैन एफर्ट उस समय देखने को मिला जब 19वें ओवर में राशिद खान स्ट्राइक पर थे और रसिख सलाम गेंदबाजी कर रहे थे। रसिख सलाम ने राशिद को धीमी गेंद डाली लेकिन राशिद ने इस गेंद को पढ़ लिया और सीधा हवाई शॉट मार दिया। ऐसा लग रहा था कि ये आसानी से छक्का हो जाएगा लेकिन स्टब्स ने सुपरमैन स्टाइल में हवा में छलांग लगाई और इस छक्के को सिर्फ एक रन पर सीमित कर दिया। अंत में, दिल्ली ने धैर्य बनाए रखा और 4 रनों से मैच जीत लिया और अगर दिल्ली की टीम पीछे मुड़कर देखेगी तो स्टब्स का ये सेव ही उनकी जीत का कारण दिखेगा।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 88 (43)* रन कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 66 (43) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुदर्शन ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिलर ने 23 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार