आईपीएल 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 7 विकेट से हराकर दो और महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए लेकिन चेन्नई के लिए ये 158 रनों का लक्ष्य काफी आसान रहा और उन्होंने इसे 3 विकेट खोकर 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में मुंबई की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की जमकर आलोचना की जा रही है। आलोचना की एक वजह ये भी है कि वो खुद पिछले दो आईपीएल सीजन में बल्ले से फ्लॉप रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन 13 गेंदों में 21 रन बनाकर वो तुषार देशपांडे का शिकार हो गए। ये देशपांडे वही गेंदबाज हैं जिनको हाल फिलहाल में एमएस धोनी से जमकर फटकार पड़ी थी।

Advertisement

हालांकि, मुंबई के खिलाफ देशपांडे ने अपनी गेंदबाजी से धोनी को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देशपांडे ने इस मैच में रोहित शर्मा को जिस तरह से आउट किया वो नज़ारा देखने लायक था। देशपांडे मैच का चौथा ओवर कर रहे थे और इस ओवर की आखिरी गेंद ऐसी हिली की रोहित शर्मा ही हिल गए। देशपांडे की ये गेंद काफी स्विंग हुई थी और आखिरकार ये गेंद रोहित की गिल्लियां उड़ाकर ले गई।

इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस देशपांडे की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। मैच के बाद भी धोनी ने तुषार देशपांडे का जिक्र किया और कहा कि अगर वो अपनी नो बॉल्स और वाइड पर नियंत्रण कर लेते हैं तो आगे चलकर अच्छे गेंदबाज बन सकते हैं। हालांकि, अगर इकॉनमी रेट की बात करें तो इस मैच में भी तुषार देशपांडे ने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार